रामपुर : यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ मायके से मिली जमीन को बेचने का विरोध करने पर एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू ने अपनी पत्नी नसरीन को शरीर के संवेदनशील अंगों समेत कई जगह बिजली के झटके (इलेक्ट्रिक शॉक) देकर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।भौगोलिक संदर्भ
13 साल पहले हुई शादी से नसरीन के 5 मासूम बच्चे (4 बेटियां और 1 बेटा) हैं। माता-पिता का देहांत हो चुका होने के कारण नसरीन को मायके से कुछ जमीन मिली थी। आरोप है कि पति इसरार उस जमीन को बेचने के लिए नसरीन पर लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन वह बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जमीन बेचने को तैयार नहीं थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिससे घर में आए दिन कलह होती रहती थी।
घटना के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नसरीन के शरीर पर जलने के 6 गंभीर निशान मिले हैं, जिनमें उसके गुप्तांगों पर इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाने की पुष्टि हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रामपुर अनुराग सिंह के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बिजली के झटके देने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस संपत्ति विवाद, अवैध संबंधों और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।पर्यावरणीय और मानव निर्मित आपदाएं
