आजादी की पूर्व संध्या पर नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक ने किया भव्य मेगा होम्योपैथिक कैंप का आयोजन शिविर में 1000 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई निःशुल्क दवाएं

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ।नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक और जश्न ए आजादी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में टूरिया गंज, लखनऊ में आज डॉ. सुबोध शुक्ला के नेतृत्व में भव्य मेगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेगा कैंप का उद्घाटन मोहम्मद आरिफ जी (आरिफ ज्वेलर्स) एवं मोहम्मद इमरान कुरैशी एवं पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में देश भारती पब्लिक स्कूल के संस्थापक वेद व्रत बाजपेयी मौजूद थे।उनके साथ स्कूल के छात्र भी उपस्थित रहे।
शिविर में 1000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
कैंप में बड़ी संख्या में गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याओं, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, बवासीर, त्वचा एवं बालों की समस्याओं, पथरी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर से संबंधित मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बच्चों की लंबाई से संबंधित दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
मरीजों की आवश्यक डायग्नोस्टिक जांचों पर 50% तक की विशेष छूट प्रदान की गई, जिससे मरीजों को कम लागत में आवश्यक जांच कराने की सुविधा मिली।
इस मेगा कैंप को सफल बनाने में मोहम्मद आरिफ कुरैशी (आरिफ ज्वेलर्स), मोहम्मद इमरान कुरैशी,मोहम्मद आसिम मार्शल, मोहम्मद रेहान अहमद,मोहम्मद सुफियान,मोहम्मद सैफ,एवं जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट एवं अमन शांति समिति की पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अब्दुल वहीद का भी विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग के लिए आयोजकों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
डॉ. सुबोध शुक्ला की चिकित्सा टीम में डॉ. शिखा, डॉ. अभिषेक एवं डॉ. रेनू महेंद्रा ने सक्रिय रूप से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर में आए मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों के वितरण की सराहना की। कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
डॉ. सुबोध शुक्ला एवं नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक की पूरी टीम ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं मरीजों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *