स्पेन बॉर्डर पर मौत का तांडव: युवाओं की फौज घुसते ही एक्शन में आई स्पेनिश आर्मी।

विदेश

मैड्रिड : यूरोप के बॉर्डर पर एक बार फिर बड़ा सुरक्षा और मानवीय संकट खड़ा हो गया है। मुस्लिम बहुल अफ्रीकी देश मोरक्को से हजारों लोग समुद्र तैरकर और लैंड बॉर्डर के जरिए स्पेन के सेउटा में दाखिल हो रहे हैं।

सेउटा में बवाल, सेना तैनात
पिछले कुछ दिनों में हजारों मोरक्को नागरिक अवैध तरीके से सेउटा बॉर्डर क्रॉस कर गए। इससे स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था चरमरा गई। सेउटा के क्षेत्रीय प्रमुख जुआन जीस विवास ने केंद्र से आर्मी तैनात करने और नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की मांग की है।

हालांकि आपातकाल की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बख्तरबंद गाड़ियों के साथ सेना को बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है। स्पेन के PM पेड्रो सांचेज और गृह मंत्री भी सेउटा का दौरा करेंगे।

समंदर तैरकर कर रहे पार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग ट्यूब और फ्लोटेशन उपकरणों की मदद से समुद्र पार कर रहे हैं। कई लोग बॉर्डर की बाड़ तोड़कर दौड़ते हुए घुसे। घुसने वालों में ज्यादातर युवा पुरुष हैं, साथ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मौतों का आंकड़ा
बॉर्डर क्रॉस के दौरान कम से कम 9 से 60 लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पिछले 2 हफ्ते में 1500 से ज्यादा लोग सेउटा पहुंचे हैं। नाबालिगों के शेल्टर अपनी क्षमता से कई गुना भरे हैं। पिछले महीनों में समुद्र से 60 शव भी बरामद हुए हैं।

मानव तस्करी और कोर्ट का फैसला
स्पेन के गृह मंत्रालय का आरोप है कि मानव तस्कर गिरोह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का फायदा उठा रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि समुद्र से आए प्रवासियों को बिना प्रक्रिया तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता।

इटली की पीएम मेलोनी की चेतावनी
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने X पर पोस्ट कर कहा कि अनियंत्रित अवैध प्रवासन यूरोप की सीमा के लिए वास्तविक खतरा है। उन्होंने कहा इटली शेंगेन क्षेत्र को निलंबित करने समेत असाधारण कदम उठाने को तैयार है।

सेउटा क्यों अहम?
सेउटा और मेलिला अफ्रीका में स्पेन के 2 क्षेत्र हैं जो EU और अफ्रीका के बीच एकमात्र लैंड बॉर्डर हैं। 2021 में भी यहां 2 दिन में 8000 लोग घुसे थे। इस संकट ने यूरोप में प्रवासन और सीमा सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *