पाकिस्तान में बड़ा हमला, 12 सैनिक समेत 15 की मौत

विदेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आतंकियों का बड़ा हमला हुआ है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अफगानिस्तान सीमा के पास टैंक जिले में विस्फोटकों से भरी गाड़ी से हमला किया गया।

15 की मौत, 12 आतंकी मारे गए
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इस्लामी आतंकियों ने सेना-पुलिस की ज्वाइंट सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमले में 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

सेना ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादी भी मारे गए।

कैसे हुआ हमला?
सेना के बयान के अनुसार आतंकी चौकी की सुरक्षा भेदने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को चौकी की बाहरी दीवार से टकरा दिया।

TTP ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। संगठन ने कहा कि हमले में 4 आत्मघाती हमलावर शामिल थे। TTP 2007 से पाक सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है और इस्लामी कानून लागू करना चाहता है।

अफगानिस्तान पर आरोप
पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता है कि आतंकी अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकानों से ट्रेनिंग लेकर पाकिस्तान में हमले करते हैं। वहीं अफगानिस्तान इसे पाकिस्तान की घरेलू समस्या बताकर इनकार करता रहा है।

टैंक जिला लंबे समय से इस्लामी आतंकियों का गढ़ माना जाता है। हाल के महीनों में इस इलाके में आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *