CJP Protest पर जोशी नाराज, छात्रों की चिंता वास्तविक, उन पर पल प्रयोग पीड़ादायक

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

नई दिल्ली : CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग की तीखी निंदा की है।

जोशी: बल प्रयोग पीड़ादायक
पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “उन्हें यह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया।”

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर हैं। “उनकी चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए।”

जोशी ने कहा कि इसे केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक नहीं निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा “ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा।”

सरकार की बातचीत की अपील
इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP से बातचीत के लिए एक और दौर की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में सरकार ने CJP को कम से कम 4 बार बातचीत के लिए बुलाया है।

सिंह ने कहा “मैं विरोध में शामिल छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील करता हूं। हमारे दरवाजे खुले हैं। यह सरकार की ओर से विनम्र अपील है।”

उन्होंने बताया कि वार्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की अगुवाई में होगी। बैठक नड्डा के सरकारी आवास या कार्यालय में हो सकती है और जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों का जवाब
हालांकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी नड्डा के आवास या ऑफिस में बात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *