अमरोहा में 3 बहनों ने 1 लड़के से की शादी, बोलीं- हम खुश, ट्रोल न करें

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

अमरोहा | यूपी के अमरोहा जिले में एक ही परिवार की 3 बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

कौन हैं ये लोग?
धोरिया गांव के किसान रमेश की बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी रचाई है। बुधवार को सामने आए वीडियो में युवक को तीनों की मांग में सिंदूर भरते और हवन वेदी के सामने फेरे लेते देखा गया।

पहले इसे रील समझा जा रहा था, लेकिन अब तीनों बहनों और विकास ने कैमरे पर आकर कहा कि यह शादी बिल्कुल असली है।

‘हम खुश हैं, ट्रोल न करें’
साड़ी पहनकर कैमरे के सामने बैठीं तीनों बहनों और पति विकास ने कहा कि उन्होंने ‘रियल रील’ जारी की है। 20 वर्षीय सरोज बीटेक की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। तीनों ने खुद को बालिग बताया और कहा कि वे मर्जी से शादी कर रही हैं। परिजनों को कोई आपत्ति नहीं है। विकास ने भी कहा कि वह तीनों पत्नियों के साथ खुश है और लोगों से ट्रोल न करने की अपील की।

मंदिर और BJP चेयरमैन पर विवाद
वीडियो चामुंडा मंदिर का बताया जा रहा था, लेकिन मंदिर के पुजारियों ने इनकार कर दिया है। वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। धार्मिक स्थल पर इस तरह की शादी को लेकर हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा है।

सोशल मीडिया पर बवाल
तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टा-फेसबुक अकाउंट बनाए थे और 27 वीडियो में ही लाखों फॉलोअर्स बन गए। शुरुआत में लोग इसे कंटेंट समझे, लेकिन शादी की पुष्टि के बाद समर्थन और विरोध दोनों शुरू हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *