अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची डिंपल यादव को CJP कार्यकर्ता ने बोल दिया ‘डिंपल कपाड़िया’

देश

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में गुरुवार को पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव के नाम को लेकर मंच पर एक अजीबोगरीब गलती हो गई। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘डिंपल कपाड़िया’ कहकर कर दी मिस्टेक
वीडियो में दावा है कि CJP यानी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ता ने माइक संभालते हुए घोषणा की – “आपसे मिलने के लिए देश की युवा सांसद, समाजवादी पार्टी से डिंपल कपाड़िया जी यहां मौजूद हैं।”

डिंपल यादव ने क्या कहा?
मंच से ‘डिंपल कपाड़िया’ यानी बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम सुनते ही भीड़ और सपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत हूटिंग शुरू कर दी। अपनी गलती का अहसास होते ही मंच संचालक ने तुरंत माफी मांगी और नाम सुधारकर ‘डिंपल यादव’ कहा। पहले माहौल थोड़ा असहज हुआ, फिर ठहाकों में बदल गया।

डिंपल यादव ने क्या कहा?
डिंपल यादव सीधे मंच पर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आंदोलन को सपा का समर्थन दोहराया।

डिंपल ने कहा – “मुझे पूरा विश्वास है कि युवाओं की आवाज सुनी जाएगी।” उन्होंने देशभर के युवाओं से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की अपील की।

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के मुताबिक डिंपल ने वांगचुक से 20 जुलाई को अनशन खत्म करने का अनुरोध किया और भरोसा दिलाया कि सपा संसद के अंदर इस मुद्दे को उठाएगी। हालांकि वांगचुक ने इस पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

सपा के नेता भी पहुंचे
डिंपल के साथ धर्मेंद्र यादव, रुचि वीरा, नरोत्तम पटेल, धर्मेंद्र मलिक, मोहिबुल्लाह नदवी और विधायक रागिनी सोनकर भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

19 दिन से अनशन पर वांगचुक
सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से शिक्षा सुधार, NEET पेपर लीक में कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इससे पहले अखिलेश यादव और सांसद प्रिया सरोज भी समर्थन में पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *