ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, ट्रंप ने बुलाई अहम बैठक

विदेश

वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब जमीनी जंग की तरफ बढ़ता दिख रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

ट्रंप के पास 3 बड़े विकल्प
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन के सामने अभी 3 मुख्य विकल्प हैं:

हवाई हमले तेज करना – ईरान के ऊर्जा ठिकानों समेत अन्य जगहों पर बमबारी बढ़ाना

जमीनी कार्रवाई – होर्मुज के पास स्थित ईरानी द्वीपों पर अमेरिकी सेना भेजकर कब्जा करना
परमाणु ठिकाने पर हमला – पिकैक्स माउंटेन की सुरंग जैसी मजबूत किलेबंद जगह पर बमबारी, जिसे गुप्त परमाणु काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है
सिचुएशन रूम में अहम बैठक
अमेरिकी समयानुसार मंगलवार शाम ट्रंप ने सिचुएशन रूम में बैठक बुलाई। इसमें खर्ग द्वीप और होर्मुज के आसपास की अन्य जगहों पर कब्जे की संभावना पर चर्चा हुई। खर्ग द्वीप ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात टर्मिनल है।

बैठक में पिकैक्स माउंटेन नाम की जगह पर बनी सुरंग परिसर को निशाना बनाने पर भी बात हुई। अमेरिका ने अभी तक इस जगह पर हमला नहीं किया है।

क्या है आगे का प्लान?
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप अपने वरिष्ठ सलाहकारों से कई दिनों से जानकारी ले रहे हैं और इस दिशा में झुकाव दिखा रहे हैं। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका ईरान के मामले में अपनी सैन्य नीति में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। होर्मुज से गुजरने वाले तेल की सप्लाई को लेकर दुनिया पहले से चिंतित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *