UP Politics: 2024 में 43% रहा कंबाइंड वोट, 2027 में फिर एक साथ आएंगे अखिलेश और राहुल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ | यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर अब विराम लग गया है। सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने साफ कहा कि 2027 में सपा और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

माता प्रसाद ने क्या कहा?
एक सवाल के जवाब में माता प्रसाद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन था। इसके दो नेता थे – एक अखिलेश यादव और दूसरे राहुल गांधी। इन दोनों के नेतृत्व में वोट पड़ा।

उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा, “हमें 33.59 फीसदी वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 9.46 प्रतिशत। दोनों को मिलाकर हमारा वोट 43 फीसदी हो गया। यानी उनके वोट हमें मिले और हमारे वोट उनको मिले। इसलिए दोनों नेताओं के योगदान को अलग करके नहीं देखा जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “हम लोग चाहते हैं, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चाहते हैं कि 2027 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो। गठबंधन के आधार पर चुनाव लड़ा जाए।”

सीट बंटवारे पर क्या बोले?
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बराबरी में सीटों की मांग कर रहे हैं तो सपा क्या करेगी? इस पर माता प्रसाद ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि कैसे और किसको कितनी सीटें मिलेगी। लेकिन गठबंधन होगा। यह गठबंधन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के बीच वार्ता से तय होगा।”

राजभर पर भी दिया बयान
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के अखिलेश यादव के खिलाफ बयान पर माता प्रसाद ने नाम लिए बिना कहा, “जब वह हमारे साथ थे तो उन पर अखिलेश यादव का प्रभाव था। इसलिए उनकी भाषा ठीक थी। अब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चले गए हैं, इसलिए उनकी भाषा भी वैसी ही हो गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *