Angoori Bhabhi का खुलासा, ब्लर वीडियो भेजकर बोले ‘ये आपका MMS’, मां को सुनने पड़े थे ताने

मनोरंजन

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में अपने फेक MMS वाले दर्दनाक अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई थी।

शिल्पा ने सुनाई पूरी कहानी
लैला यानी वरुण यादव से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, “‘भाभीजी घर पर हैं’ से मुझे शो से निकाल दिया गया था। सारा ड्रामा हुआ था। उसके बाद मेरे पीछे बहुत सारे लोग पड़े हुए थे।”

उन्होंने बताया कि एक दिन एक मीडिया वाली ने उन्हें वीडियो क्लिप भेजा और कहा “ये आपका वीडियो है”। शिल्पा ने बताया, “2 मिनट खोलने से पहले जब वीडियो डाउनलोड हो रहा था, मेरा शरीर एकदम ठंडा हो गया था। लगा कहीं चेंजिंग रूम का वीडियो तो नहीं है।”

गाड़ी में आकर जब उन्होंने वीडियो देखा तो वो ब्लर था। “एक लड़की किसी लड़के के ऊपर लेटी हुई थी। मैंने पूछा ये क्या है? उसने कहा आपका वीडियो है। मैंने कहा पागल है क्या। बेडशीट देख कितनी गंदी है। मुझे पता है मैं कब आखिरी बार रिलेशनशिप में थी। ये असंभव है। उसने पूछा वीडियो रिलीज कर दें?”

6 घंटे साइबर सेल में बैठीं
शिल्पा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए लोग इस लेवल तक गए। इस वजह से वो 6-7 घंटे साइबर क्राइम यूनिट के साथ बैठी रहीं। जांच में पता चला वो कोई हिंदी पोर्न वीडियो थी, “उसकी क्लिपिंग को ब्लर करके डाल दिया और कहने लगे भाभीजी का MMS आउट हो गया है। लेकिन किसी ने नहीं कहा कि वीडियो में लड़की मैं थी”।

शिल्पा ने बताया, “मेरी मम्मी ने कहा सोसायटी का वॉचमैन पूछ रहा है- क्या तुम्हारी बेटी की MMS रिलीज हुआ है। मैंने बहुत कुछ झेला है”।

एक्ट्रेस ने कहा कि बिग बॉस में जाने से पहले उन पर क्रिमिनल केस भी किया गया था। वो बेल लेकर रियलिटी शो में गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *