सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. सीएम योगी ने कर्तव्य भवन में गृहमंत्री से मुलाकात की. दोनों के के बीच ये मुलाकात करीब 40 मिनट तक हुई.

अगले साल होने विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी और गृहमंत्री शाह की ये मुलाकात बेहद आम मानी जा रही है. गौरतलब है कि सूबे में संगठन में बदलाव के बाद दोनों के नेताओं के बीच ये पहली मुलाकात है. हालांकि अमित शाह और सीएम योगी की ये मुलाकात किस खास विषय मे हुई है, इसे लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीं इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी हुई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है और चुनावी तैयारियां शुरू कर चुकी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक धन्यवाद.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *