होर्मुज में ईरानी मिसाइल हमला: भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल, UAE के 2 तेल टैंकर निशाने पर

विदेश

दुबई | स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सोमवार रात ईरानी हमले से बड़ा हादसा हो गया। ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलें दागीं। हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

क्या हुआ होर्मुज में?
UAE रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरानी मिसाइलों ने ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहियाह’ नाम के दो टैंकरों को निशाना बनाया। हमले में मोम्बासा टैंकर पर तैनात एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। UAE के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति संवेदना जताई।

दोनों टैंकरों में लगी आग, अब स्थिति नियंत्रण में
मिसाइल लगते ही दोनों टैंकरों में आग लग गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। UAE ने कहा कि ये हमला UNSC प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है। साथ ही सभी पक्षों से तनाव कम करने और होर्मुज को फिर से खोलने की अपील की। UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा, “हम जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हमारी सेना हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है।

“ईरान का दावा: ‘अवैध जहाजों को दी चेतावनी’ अरब और मध्य पूर्वी
ईरान की IRGC ने कहा कि ये फायरिंग चेतावनी के तौर पर की गई थी। सरकारी मीडिया के अनुसार दोनों जहाज अवैध रूप से होर्मुज से गुजर रहे थे। इसी वजह से नौसेना ने उन्हें रोका। ईरानी एजेंसी तस्नीम ने ये भी दावा किया कि ईरानी बलों ने नियम तोड़कर गुजर रहे कई जहाजों को निशाना बनाया। IRIB ने कहा कि अमेरिकी के एक “शत्रुतापूर्ण जहाज” पर भी क्रूज मिसाइलें दागी गईं।

US-ईरान के बीच होर्मुज पर टकराव
ये हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज के नियंत्रण को लेकर तनाव बढ़ा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने सोमवार को ईरान पर नए हवाई हमले शुरू किए। CENTCOM ने कहा कि इसका मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है जिससे वो होर्मुज में नागरिक जहाजों को निशाना बना रहा है। दुनिया के 20% तेल का व्यापार इसी समुद्री रास्ते से होता है। इस वजह से होर्मुज में बढ़ता तनाव ग्लोबल मार्केट के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *