पानी समझकर पिया एसिड, होने लगी खून की उल्टियां… हापुड़ में युवती की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी, लेकिन उसमें पानी नहीं एसिड भरा था। घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। फिलहाल युवती मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती है।

क्या है पूरा मामला?
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर की है। आरोप है कि युवती ने दुकानदार से पानी मांगा और उसे एक नामचीन ब्रांड की सील बंद बोतल दी गई। बोतल में पानी की जगह एसिड था। जैसे ही युवती ने घूंट लिया, उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दुकान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब वायरल है। फुटेज में युवती को बोतल खरीदते देखा जा सकता है।

पुलिस जांच में क्या?
परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर किया। हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सवाल ये है कि बोतल में एसिड कैसे पहुंचा और किसकी लापरवाही रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *