विवेकानन्द पॉलिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा रामकृष्ण सेवा समिति, लखनऊ के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 28 जून, 2026 (रविवार) को बाबा का पुरवा सामुदायिक भवन, मेट्रो सिटी रेजीडेन्सी के सामने, निशातगंज, लखनऊ में निःशुल्क अस्थि रोग (डा0 प्रसांत पाण्डेय), हृदय रोग (डा. आयुष) एवं नेत्र रोग (डा0 सुमामा) एवं पैरामेडिकल टीम में श्री संजय सिंह (कैथ लैब), श्री संजय सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) व महेश प्रसाद (फार्मेसी) के सहयोगस से परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।*

शिविर प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 बजे तक संचालित रहा।शिविर में विवेकानन्द अस्पताल, लखनऊ के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का *निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।इस *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 266 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 101 अस्थि रोग, 77 हृदय रोग एवं 88 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 12 मरीजों की ई0सी0जी0 एवं 8 का आर0बी0एस0 किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।* विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।*(स्वामी मुक्तिनाथानन्द)*सचिवरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ
