उत्तर प्रदेश योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय,NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट 20 एवं 21 जून को मिलेगी विशेष सुविधा, प्रवेश पत्र दिखाकर उठा सकेंगे लाभ

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 18 जून 2026उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश की नगरीय परिवहन बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।यह सुविधा 20 जून एवं 21 जून 2026, कुल दो दिनों तक प्रभावी रहेगी, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने तथा परीक्षा के उपरांत अपने गंतव्य तक लौटने में सुगमता प्राप्त कर सकें।छूट का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो यात्रा के दौरान अपना वैध NEET-2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) प्रस्तुत करेंगे। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, चालकों एवं परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के इस सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।साथ ही, बस अड्डों, पूछताछ काउंटरों एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सुविधा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा के दौरान उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *