पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को युवक ने मारा थप्पड़, 2 हिरासत में

देश

जयपुर : जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को भीड़ में मौजूद एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। शहीद स्मारक पर हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कंधों पर उठाते ही पड़ा थप्पड़वस्त्र एवं बिना बुने कपड़े
पुलिस के मुताबिक, NEET पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में युवा जुटे थे। प्रदर्शन CJP की ओर से आयोजित था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही अभिजीत दिपके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान भीड़ में से एक युवक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। दिपके के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी हुई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर हालात संभाले और दोनों पक्षों को अलग किया।

NEET लीक और बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा
प्रदर्शन में शामिल युवाओं के हाथों में नारे लिखे प्लेकार्ड थे। उनका आरोप है कि पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। युवाओं ने NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी जोर-शोर से उठी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक की घटनाओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। CJP का कहना है कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी था।

साजिश या अचानक हमला?
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है कि थप्पड़ मारने की घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई पूर्व योजना थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से हालात काबू में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *