Petrol-Diesel Price Today: क्रूड सस्ता फिर भी राहत नहीं, पटना में पेट्रोल 114.24 रुपये, डीजल 100 के पार

उत्तर प्रदेश बाजार बुलेटिन बिहार राज्य

नई दिल्ली : ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध विराम की उम्मीद से कच्चा तेल कई महीनों बाद 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया है। इसका असर घरेलू बाजार में मिलाजुला दिख रहा है। शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए। दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में कीमतें स्थिर हैं, लेकिन पटना, गाजियाबाद और गुरुग्राम में दाम बढ़ गए। पटना में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया।

पटना में डीजल ने लगाई सेंचुरी, पेट्रोल भी 69 पैसे महंगा
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 69 पैसे महंगा होकर 114.24 रुपये लीटर और डीजल 66 पैसे बढ़कर 100.20 रुपये लीटर हो गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 30 पैसे महंगा 102.10 रुपये और डीजल 29 पैसे बढ़कर 95.58 रुपये लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 102.80 रुपये और डीजल 4 पैसे बढ़कर 95.47 रुपये लीटर पहुंच गया।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे बदलते हैं रेट, टैक्स से दोगुने हो जाते हैं दाम
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी होते हैं। कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य टैक्स जुड़ने के बाद मूल भाव से रेट लगभग दोगुना हो जाता है। यही वजह है कि क्रूड सस्ता होने के बावजूद खुदरा कीमतों में ज्यादा राहत नहीं दिखती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *