अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : राजधानी लखनऊ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है. प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे. वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे.

प्रतीक यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. प्रतीक बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे. हालांकि, पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद की भी खबरें आई थीं. हालांकि, मौजूदा वक्त में वे परिवार के साथ ही रह रहे थे लेकिन कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह जारी थी.

बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और इलाज चल रहा था. आज यानी बुधवार को सुबह उन्हें हॉस्पिटल लाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

क्यों हुई मौत?
प्रतीक यादव किस बीमारी की वजह से मौत हुई है यह पता नहीं चला है. कुछ वक्त पहले वे मेदांता में उन्हें भर्ती किया था. जहां अपर्णा यादव और अखिलेश यादव प्रतीक से मिलने पहुंचे थे. हालत स्थिर होने के बाद मंगलवार को उन्हें घर भेज दिया गया था. जिसके बाद बुधवार सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *