लखनऊ बार असोसिएशन के चुनाव में जीएन शुक्ला बने अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : लखनऊ बार असोसिएशन (एलबीए) चुनाव में जीएन शुक्ला अध्यक्ष और जितेंद्र यादव महामंत्री पद के लिए विजयी घोषित किए गए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष का पद अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की झोली में गया। लखनऊ बार असोसिएशन के तीन पदों के परिणाम शनिवार को आ गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ ने 1,255 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पांडेय को हराया। वहीं, महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ 1094 वोट पाकर विजयी रहे। बार असोसिएशन चुनाव में इस बार कुल 3,672 अधिवक्ताओं में से 2722 लोगों ने मतदान किया था। मतदान कैसरबाग स्थित बार परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। लखनऊ बार असोसिएशन के चुनाव में पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया था। कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *