महाराष्ट्र : कल्याण में डंपर-इको कार की आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्रा राज्य

कल्याण : महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ने भर्ती कराया गया है. घटना सुबह 11 बजे कल्याण-मुरबाड रोड पर रायता पुल के पास हुआ है.जहां एक डंपर और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई.

हादसे की सूचना पर मौके पर टिटवाला थाना पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि इको कार में कुल 12 लोग सवार थे और वाहन मुरबाड की ओर जा रहा था. जैसे ही कार रायता पुल के नजदीक पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी तेज टक्कर हो गई, जिससे भारी जनहानि हुई.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इको कार में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे. साथ ही, जिस पुल पर यह हादसा हुआ, वहां केवल एक ही लेन चालू थी, जिसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और जोखिम की स्थिति बनी हुई थी.

मामले की जांच कर रहे डीवाईएसपी ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण और भी भयावह हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि पुल का आधिकारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ था, बावजूद इसके उसे जल्दबाजी में चालू कर दिया गया था. इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *