प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने अर्थ सभागार,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया संबोधन के दौरान माननीय मंत्री ने विगत 9 वर्षों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर व्यापक प्रकाश डाला।
मा. मंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार ने पब्लिक परसेप्शन बदला है। उन्होंने कहा कि 2017 में जहां विकास की गति 8% थी जो आज बढ़कर 18 फ़ीसदी हो गई है। 2017 में प्रदेश में कृषि कार्य के लिए उपलब्ध भूमि 76% थी जो आज बढ़कर 86% हो गई है। 2017 में हमने जो संकल्प पत्र में वादा किया था उसी क्रम में वादे को पूरा करते हुए वर्तमान सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए जिसके अंतर्गत लगभग 86 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत कृषकों का ₹1 लाख रु. तक के कर्ज माफ किये गये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना से जैविक खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है आज 1 लाख 76 हज़ार 180 हेक्टेयर क्षेत्र पर जैविक खेती की जा रही है। वर्ष 2016-17 में गन्ने का क्षेत्रफल 20. 54 लाख हेक्टेयर था जो 2025 -26 में 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया है और गन्ने का एमएसपी ₹400 प्रति कुंतल हो गया है 2017 के बाद चार नई चीनी मीलों की स्थापना की गई।2017 में एथेनॉल का कुल उत्पादन 42 करोड़ लीटर था जो अब बढ़कर 180 करोड़ लीटर हो गया है।2016-17 की तुलना में खाद्यान्न खाद्यान्न में 32. 28% की वृद्धि हुई है वहीं, तिलहन उत्पादन में 192.18% की वृद्धि की गई। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से चौमुखी विकास किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के उपरांत माननीय मंत्री श्री खन्ना ने सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही, विभिन्न विभागों की लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने मार्स सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
