र्ल्डवाइड कैंसर फ्री लीडरशिप अवार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, स्वास्थ्य शक्ति कारण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

स्त्री फाउंडेशन कैंसर को लेकर केई‌ सालों से काम कर रहा है और अब वर्ल्डवाइड कैंसर फ्री लीडरशिप अवार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, स्वास्थ्य शक्ति कारण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई हैं। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने अनुभव में देखा कि कैंसर केवल एक बीमारी नहीं है, बल्कि जानकारी की कमी, डर और समय पर जांच न होने के कारण यह बड़ी चुनौती बनती जा है। इसीलिए संस्था का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और खासकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। इसी क्रम में संस्था द्वारा ‘वर्ल्डवाइड कैंसर फ्री लीडरशिप अवार्ड’ का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने कैंसर फ्री लीडर्स को वैश्विक स्तर पर जोड़ने की शुरुआत की है और इस अभियान में देश विदेश के उन लोगों, संस्थाओं और लीडर्स को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है जो कैंसर के खिलाफ जागरूकता, रोकथाम और सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संरक्षक एमएलसी पवन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम नटवर गोयल, अति विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया 2026 भाग्यश्री पिल्लई, रिटायर्ड जज हाई कोर्ट बृजमोहन गुप्ता,रीता मित्तल, डॉक्टर कमल किशोर, प्रोफेसर डीके अवस्थी, प्रोफेसर रमेश सिंह, डॉ शैली महाजन, डॉक्टर नेहा श्री, प्रोफेसर सुधा बाजपेई इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर आधारित पिक पावर वॉक का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल ब्रांड एंबेसडर एमएलसी पवन सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश ब्रांड एंबेसडर एडवोकेट अवधेश सिंह, लखनऊ ब्रांड एंबेसडर एडवोकेट नैंसी सिंह, पिंक पावर वॉक ब्रांड एंबेसडर प्रीति भारती, ब्रांड एंबेसडर स्त्री प्रीति त्रिवेदी ने अभियान की जिम्मेदारियां की कमान संभाली।

संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया साथी इस अभियान में शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों के अंदर समाज में कैंसर जागरूकता के प्रति बढ़ती चुनौतियों के प्रति सजगता को बढ़ावा दिया। संस्था की चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ पीयूष कश्यप ने पिंक पावर बॉक के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर के उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर वेन्यू पार्टनर एसकेडी डिग्री कॉलेज, मेडिकल पार्टनर चंदन हॉस्पिटल, गिफ्ट पार्टनर श्वेता ज्वेलरी, रेडियो पार्टनर बीबीडी एफएम, सपोर्टिंग पार्टनर मधु कमल मोशन पिक्चर एवं अभिरंग मंच रहे। कार्यक्रम में बाल कलाकार के रूप में काव्य शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव,अमित, राज आदि मौजूद रहे। संस्था के इन प्रयासों की सराहना करते हुए एमएलसी पवन सिंह चौहान ने संस्था को अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, दर्जा प्राप्त मंत्री लघु उद्योग नटवर गोयल ने संस्था को 20 सिलाई मशीन देने की घोषणा की जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके, साथ ही युवा छात्र-छात्राओं को रोजगार हेतु हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

संस्थापिका नीलू त्रिवेदी ने बताया की हमारा प्रयास है कि इस मंच के माध्यम से कैंसर के खिलाफ एक वैश्विक जनआंदोलन तैयार हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जागरूकता पहुंचे और भविष्य में एक कैंसर-मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में चंदन हॉस्पिटल की महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं कैंसर ऑंकोलॉजिस्ट चेयरमैन डॉक्टर आकांक्षा ने बताया कि भारत सरकार ने 2025 में Towards a Cancer-Free India अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार को सुलभ बनाना है।

इसी वर्ष 7 नवंबर को नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर देशभर में जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर आयोजित किए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 2023 में भारत में 14 लाख से अधिक नए कैंसर मामले दर्ज हुए, जिनमें स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर प्रमुख रहे। देर से जांच और जानकारी की कमी के कारण कई मरीज एडवांस स्टेज में ही पहचाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित कई जिलों में कैंसर जांच शिविर और महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए गए। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर जांच सुविधाओं को बढ़ाने पर ज़ोर दिया और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को समय पर जांच और रोकथाम के लिए प्रेरित किया गया।

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन मानता है कि कैंसर जागरूकता का यह अभियान केवल संस्था का नहीं, बल्कि समाज का सामूहिक प्रयास है। जिन व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों ने इस अभियान में सहयोग दिया है, उनका सम्मान और आभार संस्था समय-समय पर व्यक्त करती है। साथ ही, फाउंडेशन हमेशा नए लोगों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए तत्पर रहता है, ताकि जागरूकता का दायरा और व्यापक हो सके। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन का ‘वर्ल्डवाइड कैंसर फ्री लीडरशिप अवार्ड’ भारत, उत्तर प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलों को जोड़ने का प्रयास है। सहयोगियों का सम्मान और नए लोगों को जोड़ने की प्रतिबद्धता इस अभियान को और मजबूत बनाती है। संस्था का विश्वास है कि जब स्थानीय प्रयास, राष्ट्रीय संकल्प और अंतरराष्ट्रीय सहयोग एक साथ आएंगे, तभी एक कैंसर-मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *