क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ एवं ए०पी०सेन गर्ल्स डिग्री कालेज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन ए०पी०सेन गर्ल्स डिग्री कालेज लखनऊ में किया गया। इस रोजगार मेले में 09 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 157 महिला अभ्यर्थी उपस्थिति हुई तथा 68 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने नियोजक एवं महिला आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार / स्वःरोजगार से जोडकर “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को सफल बनाने तथा ” हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है ।
