लखनऊ: 23 फरवरी 2026, सोमवार विकास खण्ड मोहनलालगंज के गौरा रिज़ॉर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत विकास खण्ड मोहनलालगंज के 95 जोड़ों का विवाह धूमधाम से आयोजित किया गया। मा. विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज,ॐ प्रकाश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर सामूहिक विवाह की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान विवाह गीत, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पुरोहितों ने विधिविधान से सामूहिक विवाह की रस्में पूरी करें। वहीं ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज, भाजपा जिलाध्यक्ष और उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान कर वर वधुओं को आशीर्वाद दिया गया।सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वयं एक एक जोड़े के पास स्वयं जाकर विधि विधान से सामूहिक विवाह संपन्न कराया।

मुख्य अतिथि अमरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से आज सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सामूहिक विवाह के माध्यम से गरिमामय रूप से बड़े बड़े आयोजन कर पात्र कन्याओं का सामूहिक विवाह समाज कल्याण विभाग करा रहा है, जिसमें कन्या के खाते में रुपये 60 हजार डीबीटी के माध्यम से एवं रुपये 25 हजार की वैवाहिक उपहार सामग्री भी प्रदान की जा रही है। साथ ही आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं भी समाज कल्याण विभाग द्वारा रुपये 15 हजार से की गई हैं। उन्होंने मंच से समस्त नव विवाहित वर वधुओं को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वार्षिक 3 लाख आय सीमा में जीवन यापन करने वाले परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं का सामूहिक विवाह योजनांतर्गत कराया जाता है एवं ऑनलाइन आवेदन की जांच के बाद पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह एक स्थान पर तिथि निर्धारित कर आयोजित किये जाने की व्यवस्था है।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्र के दौरान विजय मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा, ओम प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज, पूर्व विधायक मोहनलालगंज चंदा रावत , वीरेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक, अजीत कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
