राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा आज दिनाँक 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय कैसरबाग, लखनऊ के प्रांगण में वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव माननीय डॉ0 श्रीमती मनु कालिया जी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक किया गया उक्त आयोजन में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मलखान सिंह जी का प्रतिनिधित्व श्री दिनेश कुमार मिश्रा प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री हुसैन अहमद अंसारी, श्री जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय व श्री राहुल मिश्रा वरिष्ठ अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा मंच को सुशोभित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त मेगा शिविर में लगभग 50 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था जिससे वे अपने-अपने शिविर आयोजन कर आम जनमानस को विभागो से सम्बन्धित कल्याणकारी विषयों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उनका पंजीकरण सुनिश्चित करायें और उन्हें वांछित लाभ भी प्रदान करें। प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री राज बहादुर सिंह नोडल अधिकारी के रूप में प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया व प्रशासन के जुडे समस्त विभागों को निर्देशित किया कि वे उक्त शिविर में आम जनमानस को उनसे सम्बन्धित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। शासकीय विभागों में प्रमुख रूप जिला विकास / खण्ड विकास, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा-प्राविधिक शिक्षा, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, कृषि एवं वानिकी, जलशक्ति विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनायें, लघु कुटीर, सुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग, डेरी विकास विभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी के विषय में, पुलिस विभाग विशेष रूप से मानव तस्करी के विषय में, युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, बीमा जीवन, पशु एवं फसल बीमा, किसानों के मध्य उन्नत खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली सं केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप अनुसंधान केन्द्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के सेनेटरी नैपकीन वितरण करने वाली स्वयं सेवी संस्था, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रेशम विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान (आई० टी०आई०), जिला नगरीय विकास अधिकरण (डूडा), नगर पालिका परिषद, नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण (नेडा), खनन विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, विद्युत वितरण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग, अन्य विभागो के वरिष्ठ अधिकारीगण शिविर में उपस्थित हुए व पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए जनहित लाभ प्रदान किया गया।
उक्त शिविर के मुख्य अतिथियों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े समस्त विभागों का आवाहन करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि वे योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा यह कहा गया कि आज का यह मेगा शिविर आम जनमानस के लिए और वे आम जनमानस नहीं वे ही आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण है। उनके द्वारा यह भी व्यक्त किया गया कि किसी भी पात्र अभियर्थी को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई आती है तो वैसी हर बाधाओं को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ संकल्प बद्धय है। उन्होंने उपस्थित समस्त न्यायाधीशगणों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस के अधिकारियों, विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व कर उनके वरिष्ठ अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं व शिविर में आये समस्त व्यक्तियों को शुभकामना दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मनु कालिया जी द्वारा दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइ साइकिल, कृषि व अन्य योजनाओं के लाभार्थीगण को प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों को उपकरण आदि भी वितरित किया गया।
मेगा शिविर के विशेष अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार मिश्रा जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनमानस को बधाई देते हुए उन्होंने आम जनमानस की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निर्णय लेने की प्रेरणा दी व सभी को इस मेगा शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ अपर जनपद न्यायाधीश श्री हुसैन अहमद अंसारी ने उत्तर प्रदेश राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण के सदस्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त को बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
समस्त विभागो द्वारा वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) में प्री-कैम्प कर लगभग 92486 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया जिसमें से आज दिनाँक 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा शिविर में लगभग 5860 लाभार्थियों को लाभ दिया गया।
उपस्थित आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत समारोह भाषण में नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्विवेदी विशेष न्यायाधीश सी.बी.आई. (सेन्ट्रल) द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा से सभी को अवगत कराते हुए माननीय अतिथि श्रीमती मनु कालिया विशेष अतिथि माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार मिश्रा व अन्य सभी का स्वागत व अभिनन्दन किया योजनाओं के विषय में विशेष जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जीवक कुमार सिंह द्वारा माननीय मुख्य अतिथि व अन्य सभी का अभिनन्दन ज्ञापन किया गया। सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती शीतल प्रियदर्शी द्वारा समस्त कार्यक्रम का संचालन किया गया।
प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी लखनऊ को समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन हेतु प्रेषित।
