लखनऊ- भारतीय नव वर्ष असली हैप्पी न्यू ईयर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 कैलेंडर वर्ष 2026 के 19 मार्च दिन गुरुवार से प्रारंभ होगा इस दिवस पर व्यापारी समाज पूरी शक्ति के साथ नव वर्ष के स्वागत की तैयारी करेगा।
उक्त उद्गार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने आज विधायक निवास दारुल शफा में आयोजित बैठक में व्यक्त किया
संदीप बंसल ने कहा कि अगर किसी के मां-बाप सुंदर ना हो तो वह अपने मां-बाप बदलता नहीं है इस प्रकार हमारी संस्कृति और पहचान हमारे नव वर्ष से है जो चैत्र शुक्ल पतिपदा से प्रारंभ होगा इस अवसर को भव्य बनाने के लिए राजधानी लखनऊ से लेकर उत्तर प्रदेश और पूरे भारतवर्ष में आयोजन किए जाएंगे प्रत्येक दुकान से मिष्ठान वितरित होगा बैनर होर्डिंग लगाए जाएंगे नव वर्ष मेलों का आयोजन होगा शिक्षा जगत को भी इसे जोड़ते हुए स्कूली बच्चों तक इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, मुदुला भार्गव, नीरज अग्रवाल, संजय निधि अग्रवाल, राजू भार्गव सहित उपस्थित समस्त पदाधिकारी ने पूरी शक्ति से भारतीय नव वर्ष के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प किया नव वर्ष के आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए आगामी 25 फरवरी को लखनऊ की समस्त क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्षों महामंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है।
