चंडीगढ़। भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुन लिए गए ।आज यहाँ नगर निगम भवन में हुए मेयर पद के चुनाव में भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को हराया ।जोशी को कुल 36 में से 18 , गुरप्रीत सिंह को 07 और आप के योगेश को 11 वोट मिले ।कांग्रेस -आप गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगते हुए कांग्रेस और आप पार्षदों ने अपने अपने मेयर उम्मीदवारी को हाथ खड़े कर वोट दिए ।मेयर बनने की घोषणा होने के बाद सौरभ जोशी ने मेयर की कुर्सी संभाली और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव करवाये ।इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के द्वारा श्र्वासियों के लिए किए गए कार्यों का बखान किया ।उन्होंने पक्ष विपक्ष से ऊपर उठकर चंडीगढ़ को विकास की ओर ले जाने की अपील की ।ये कुर्सी मेरे और जनता के बीच कभी दीवार नहीं बनेगी ।
