Gold-Silver Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी 2 लाख 82 हजार के करीब, देखें ताजा कीमत

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : 16 जनवरी 2026 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार शाम 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹130086 था, जो आज शुक्रवार सुबह घटकर ₹129813 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) के रेट में 5 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित रेट शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.

सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

IBJA रेट (बुधवार, 14 जनवरी 2026)

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता):
सुबह का रेट: ₹142152 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹142015 प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता):
सुबह का रेट: ₹277175 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹277512 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *