दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण एवं कंबल पाकर दिव्यांगों एवं असहायों के चेहरे पर दिखी खुशी -ममता चैरिटेबल ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

ममता का पर्याय और नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर दिन रात असहायों और गरीबों की सेवा करने वाली ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने माननीय रक्षा मंत्री एवं जन प्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण एवं कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया

आज नागेश्वर मंदिर के प्रांगण बालू अड्डा,हजरतगंज, लखनऊ में किया गया जिसका शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदरणीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश घनश्याम शाही एवं राजीव मिश्रा मुख्य ट्रस्टी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम शाही ने ट्रस्ट के नर सेवा नारायण सेवा की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि राजीव मिश्रा एवं उनकी टीम जरूरतमंदो की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक जिस तरह से अपनी सेवा पहुचा रहे उसके लिए ममता ट्रस्ट के हम सभी आभारी है जितनी सराहना की जाय कम होगी। मुख्य अतिथि के कर कमलों से जरूरतमंदों को सांकेतिक वितरण कर वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। राजीव मिश्रा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जरुरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से सम्पर्क करे ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है, शिविर के आयोजक एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि जब भी कोई जरूरत हो हमेशा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हम सभी आपके साथ है। आयोजित अभियान में हजारों की संख्या में लाभार्थियों को कंबल, ट्राईसाइकिल, छडी, कान की मशीन इत्यादि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता,पार्षद नागेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष एसपी कंचन, अनूप बाजपेई, मुकेश मिश्रा, विश्वनाथ भारती ,श्री सचिन चौहान ,मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया, नीरज मिश्रा, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, शशिकान्त शुक्ल ट्रस्ट की पूरी टीम सहित सम्मानित जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *