ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण व कंबल वितरण आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, बी.के.टी,चकगंजागिरी, बाबा विश्वनाथ गिरी परमार्थ आश्रम में माननीय राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार की प्रेरणा से ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण व कंबल वितरण महा अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

नर सेवा नारायण सेवा के पर्याय ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जो विगत वर्षों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम और उन जरूरतमंदों अभावग्रस्त लोगों को उनके जरूरत के उपकरण और चश्मा, ट्राई साइकिल, बैसाखी वस्त्र कंबल आदि का वितरण करते रहते हैं।

शीतलहर को देखते हुए लखनऊ के कई क्षेत्रों में कंबल बांटने का कार्य कर रहे हैं।
बीकेटी बाबा विश्वनाथ गिरी परमार्थ आश्रम में सैकड़ों लोगों को सहायक उपकरण और कंबल बांटे गए।

इस मौके पर कमलेश मिश्रा (क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश), योगेश शुक्ला (विधायक)बी.के.टी,लखनऊ, बाबा विश्वनाथ गिरी परमार्थ आश्रम के (संस्थापक) श्री गणेश गिरी, भाजपा अवध क्षेत्र के सोशल मीडिया सदस्य क्षेत्रीय नेतागण एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *