निर्माता रवि शंकर सिंह ने किया अभिनेता संग्राम सिंह पटेल के साथ भोजपुरी फिल्म ‘जननायक ’ की मुहूर्त लखनऊ में सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी हैँ – जननायक

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

निर्माता रवि शंकर सिंह व भोजपुरी सिनेमा के दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ जननायक ’ की आज उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में पूजा -अर्चना के साथ भव्य स्तर पर मुहूर्त किया गया । इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म के निर्देशक ,निर्माता व कलाकार सहित टीम के सभी लोग मौजूद रहे, तथा इस फिल्म की शूटिंग आगामी वर्ष में की जायेगी | फिल्म की मुहूर्त की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी फिल्म “जननायक” सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खास चर्चा है। इस फिल्म की शूटिंग लहरपुर व बिसवा की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर फिल्मांकन किया जायेगा, जिससे फिल्म में दृश्य भव्यता और विश्वसनीयता प्रदान करेंगी।

भोजपुरी फिल्म ‘ जननायक ’ का निर्माण सत्यदेव फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले की जायेगी। इस फिल्म निर्माता रवि शंकर सिंह हैं, फिल्म के निर्देशन सचिन यादव व मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मंजोशी तथा लेखन की कमान संदीप कुशवाहा ने संभाली है, जिनसे एक सशक्त और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद की जा रही है।

इस भोजपुरी फिल्म “जननायक” में संग्राम सिंह पटेल के साथ रजनीश पाठक अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैँ। इसके अलावा स्टार कास्ट व टेक्नीशियन की कस्टिंग अभी बाकी हैँ इस फिल्म में अनुभवी कलाकार फिल्म को मजबूती प्रदान करेंगे। कलाकारों का यह संयोजन फिल्म को अभिनय के स्तर पर और प्रभावशाली बनाने का संकेत देगा है।

भोजपुरी फिल्म “जननायक ” को लेकर संग्राम सिंह ने कहा कि इसकी कहानी दर्शकों को न सिर्फ भरपूर मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि “जननायक ” एक ऐसी फिल्म है, जो जनता, किसानों और नौजवानों की समस्याओं को लेकर बनाई जायेगी है जिसमें फुल एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। इसकी शूटिंग आगमी वर्ष में उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के लहरपुर व बिसवा के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग की जायेगी एक बार फिर पूरी टीम के लिए उत्साहजनक होगी । संग्राम सिंह ने कहा कि निर्देशक सचिन यादव की सोच और विजन बहुत स्पष्ट है और पूरी टीम पूरे मनोयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि “जननायक ” उन्हें एक नए अंदाज में देखने का मौका देगी।

गौरतलब है कि फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा हैं, जिससे गानों की म्यूजिक कर्णप्रिय ऊर्जा में सुनने व देखने को मिलेगी। पी आर ओ अरविन्द मौर्या हैं।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम भी काफी मजबूत है। रवि वर्मा बतौर ई पी हैँ कुल मिलाकर ‘जननायक ’ एक बड़े कैनवास में शूटिंग की जायेगी , जो संग्राम सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का माद्दा रखती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *