शीत ऋतु के दृष्टिगत रैनबसेरों में व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

11 दिसम्बर 2025 लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 के द्वारा लखनऊ शहर के जियामऊ व लक्ष्मण मेला मैदान, स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दोनों रैन बसेरे में की जा रही व्यवस्थाओं को देखा गया। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। साथ ही निर्देशित किया रैन बसेरों में समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में रैन बसेरों को निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-

1) जियामऊ:- रैन बसेरे के केयर टेकर द्वारा बताया गया कि इस समय इस रैन बसेरे में लगभग 67 लोग ठहरे हुए है। उक्त रैनबसेरे में लोगो के ठहरने के लिए 2 ब्लाक बनाए गए है। उक्त रैनबसेरे में पुरुष व महिलाओ के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा रैनबसेरों में आश्रित लोगो से संवाद किया गया, आश्रितों द्वारा बताया गया कि उनको भोजन समय समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

2) लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरा:- जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। उक्त के साथ ही रैनबसेरे में अलाव की व्यवस्था भी पाई गई।

उक्त निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (वि/रा.), अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *