लखनऊ 06 दिसंबर 2025 जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 49 में से 06 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 89 में से 08 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 83 में से 16 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 236 में से 39 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 73 में से 02 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 80, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 00, राजस्व 281, विकास 37, शिक्षा 02, स्वास्थ्य 03, समाज कल्याण 13, नगर निगम 03 तथा अन्य 111 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
