राज्य संगहालय, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अर्न्तगत “विश्व धरोहर सप्ताह (दिनांक 19 से 25 नवम्बर, 2025) के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियागिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिनांक 26.11.2025 मध्यान्ह 12:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री जयवीर सिंह, मा० मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किया गया। उनके द्वारा प्रतिभागियों द्वारा बनायी गयी कृतियों का अवलोकन करते समय सराहना की गयी। आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा संग्रहालय में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों एवं संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात् डा० सृष्टि धवन, निदेशक, उ०प्र० संग्रहालय निदेशालय, लखनऊ द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर कराये गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की एक एजेन्सी है जिसका गठन शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देकर शान्ति एवं सुरक्षा में योगदान देना है। इसकी स्थापना 16 नवम्बर, 1945 को की गयी थी। यूनेस्को का मुख्य कार्य वैश्विक मानदण्ड निर्धारित करना, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए उपकरण विकसित करना और जैव-विविधता और विरासत की रक्षा करना है।

मा० संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें कैनवस पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – रिया जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार सर्वजीत कुमार प्रजापति, तृतीय पुरस्कार – निधि जायसवाल, प्रोत्साहन पुरस्कार- श्रेया यादव, प्रवीण खरे, फायज़ा जावेद, दीप्ति अग्रवाल, अरविन्द कुमार, श्वेता मेहता, अनुराग विश्वकर्मा, जूनियर ग्रुप चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- खुशी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार – 1 र-शिवांगी कन्नौजिया, तृतीय पुरस्कार- उर्वी बरनवाल, प्रोत्साहन पुरस्कार – वीरा त्रिवेदी, संहिता जैन, शिखा जैन, अन्नू त्रिपाठी, खुशी सिंह, वंशिका मौर्या, तहजीम, मोनिका राजभर, रागिनी सिंह रावत एवं लोक कला संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों प्रथम पुरस्कार – अमन कुमार द्वितीय पुरस्कार – खगेश चन्द्र, तृतीय पुरस्कार-द्रविन्द्र जैन, प्रोत्साहन पुरस्कार – साहिल, विशेष कश्यप, देवांश वर्मा, अर्सलान, शालिनी पाल, रोशनी बानो को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । मा0 मंत्री जी द्वारा सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयीं। मा0 मंत्री जी द्वारा कहा गया कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ और विश्व में डेमोक्रेसी के रूप मे प्रसिद्ध हुआ। हमारा देश संविधान की छत्र-छाया में यहां तक पहुंचा है। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि यूनेस्कों की विश्व धरोहरों में विश्व में 1223 धरोहरें हैं जिनमें से 44 धरोहरें भारत में हैं एवं तीन धरोहरें ताजमहल, आगरा का लाल किला एवं फतेहपुर सीकरी हमारे उत्तर प्रदेश में हैं । इसके अतिरिक्त लखनवी व्यंजन भी विश्व धरोहरों में शामिल किये जाने की ओर अग्रसर है।
डा० सृष्टि धवन, निदेशक, उ०प्र० संग्रहालय निदेशालय द्वारा मा0 मंत्री जी को नृत्यरत गणेश की कृति स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की । धन्यवाद ज्ञापन डा० विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के अतिरिक्त निदेशक महोदय ने अपनी धरोहरों को मानवता को सांझी विरासत समझते हुए उनको संरक्षित करने एवं आगे आने वाली पीढ़ी को सही रूप में स्थानान्तरित करने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन डॉ० मीनाक्षी खेमका, सहायक निदेशक ने किया। इस अवसर पर सुश्री अल-शाज़ फाल्मी, सहायक निदेशक, डॉ० कृष्ण ओम सिंह, श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री महावीर सिंह चौहान, श्री शारदा प्रसाद, श्री प्रमोद कुमार, सुश्री प्रीती साहनी, श्रीमती मनोजनी देवी, डॉ० अनिता चौरसिया, श्री धनन्जय कुमार राय, श्री अजय कुमार यादव, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, श्रीमती गायत्री गुप्ता, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्री राहुल सैनी, श्रीमती पूनम देवी, श्री अनुराग द्विवेदी, श्री अरूण मिश्रा, सत्यपाल शर्मा, पूनम सिंह, श्री परवेज, श्री संजय कुमार एवं अधिक संख्या में विद्यालयों के शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी / कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा अमीरूद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज, लालबाग, लखनऊ में अस्थायी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
