1 नवम्बर, उन्नाव — भारत की पहली निजी एआई यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, ने इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए देश का सबसे बड़ा दो दिवसीय एजेंटिक एआई फाउंडर्स हैकथॉन – हैक विथ उत्तर प्रदेश आयोजित किया। यह विशेष आयोजन 1 से 2 नवम्बर तक चलेगा।
दरअसल, फरवरी 2025 में पेरिस एआई एक्शन समिट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सह-अध्यक्षता किए जाने के बाद, भारत ने दुनिया को एआई क्षेत्र में अपनी गंभीर प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का संदेश दिया था। इसी क्रम में, भारत सरकार फरवरी 2026 में नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 का आयोजन करने जा रही है, जिसके पूर्व-आयोजन स्वरूप यह हैकथॉन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया है।

इस मेगा इवेंट में देशभर से आए 20,000 से अधिक युवा इनोवेटर्स अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता, और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में ब्लैकबॉक्स एआई ने आधिकारिक एआई पार्टनर के रूप में सहयोग किया , जबकि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, आईबीएम, जेमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थान इसके कोलैबोरेटर्स रहे।
यह भव्य आयोजन देश के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जहां वे अपनी रचनात्मकता और तकनीकी योग्यता के दम पर वास्तविक समस्याओं के समाधान ढूंढ सकें।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 10,000 से अधिक छात्र और भारत के विभिन्न राज्यों से 10,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। जिनमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित 300 से अधिक कॉलेजों से 4,300 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
इस अवसर पर जय इंदर सिंह संधू, मैनेजिंग डायरेक्टर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने कहा कि भारत सरकार फरवरी 2026 में नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 का आयोजन करने जा रही है। इसी के पूर्व-आयोजन स्वरूप ‘एजेंटिक एआई फाउंडर्स हैकथॉन’ का आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।

देशभर के 20,000 से अधिक युवाओं का इस मंच पर एकजुट होना यह दर्शाता है कि भारत के युवा अब सिर्फ नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि अपने इनोवेशन और स्टार्टअप्स के माध्यम से रोज़गार देने वाले बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एआई का विश्वगुरु बनेगा।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो 2047 तक विकसित भारत का सपना एआई सिटी के माध्यम से साकार होगा। एआई सिटी केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के तकनीकी भविष्य का ब्लूप्रिंट है।
यूपी से ही 10,000 से अधिक छात्रों का इस हैकथॉन में शामिल होना इस विज़न की सफलता का प्रतीक है, और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित यह ‘एजेंटिक एआई फाउंडर्स हैकथॉन’ इस सपने को हकीकत में बदलने का पहला बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।
