उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का पहला दिन लखनऊ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कुल 47 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 01 नवंबर 2025, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा दिनांक 01 व 02 नवम्बर, 2025 को 30,900 पदों हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं।

इसी क्रम में आज पहले दिन उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचिता पूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार द्वारा बालिका विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, क्वींन्स एएस इंटर कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केदों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापन, प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के पहले दिन जनपद लखनऊ में कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सीसीटीवी निगरानी तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

आज जनपद के 47 केंद्रों पर उक्त परीक्षा सम्पन्न कराई गई, जिसमे कुल 20036 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमे कुल 8055 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित का कुल प्रतिशत 40.20 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *