लखनऊ । अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने आज रामनगर ऐशबाग कूड़ा घर की दुर्दशा से परेशान क्षेत्रीय नागरिको को निजात दिलाने के लिए मध्य क्षेत्र विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दौरा करते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कूड़ा घर के आस पास टूटी फूटी सड़कों को ठीक कराकर कूड़ा घर को स्थान्तरण करा जायेगा । वही क्षेत्रीय लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को विधायक रविदास मेहरोत्रा को अवगत कराया ।

क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि जर्जर कूड़ा घर की हालत होने के कारण सफाई कर्मचारी कूड़ा सड़क पर डाल देते है जिससे कूड़ों का अम्बार सड़कों पर फैल जाता है जिससे आने जाने वाले नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही क्षेत्रीय नागरिकों को बदबू के कारण रहना दुश्वार हो गया है। बरसात होने से जहाँ जलभराव होने से सड़कों पर गड्ढे के करण लोग गिरकर चोटिल हो जाते है।
विधायक रविदास मेहरोत्रा के निरीक्षण के दौरान पत्रकार एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, लखनऊ जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, कार्यवाहक अध्यक्ष शिशु नाथ सिंह उर्फ राजा, सचिव अटल बिहारी शर्मा, आकाश गुप्ता, नमामि , सन्दीप द्विवेदी, एल एम गौतम, कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, पूनम वर्मा, आरती गुत्ता समेत तमाम पदाधिकारी व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
