मणिपुर में बड़ी साजिश नाकाम : असम राइफल्स ने काकचिंग जिले में डिफ्यूज किया 8.467 किलो IED

देश

इंफाल । असम राइफल्स ने मणिपुर के काकचिंग जिले में एक बड़े खतरे को टाल दिया है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी।
असम राइफल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऑपरेशन की कुछ फोटो भी शेयर कीं।
उन्होंने लिखा, “असम राइफल्स ने वांगू पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर के काकचिंग जिले में स्थित वांगू लमखाई रोड के पास 8.467 किलो की आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। इस डिवाइस में टीएनटी, स्प्लिंटर्स, स्क्रू और एक डेटोनेटर शामिल था, जिसे असम राइफल्स के बम निरोधक (बम डिस्पोजल) विशेषज्ञों ने कुशलता से निष्क्रिय किया, जिससे नागरिकों की जान को बड़ा खतरा टल गया।”
इससे पहले, 23 सितंबर को मणिपुर के विभिन्न जिलों में संयुक्त अभियानों की एक श्रृंखला के तहत सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने नौ कट्टर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 36 हथियार, कुछ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), ड्रग्स और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया था।
इसके अलावा, मणिपुर में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में संयुक्त अभियान चलाए थे। इन अभियानों में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से पांच हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई थी।
उससे पहले, 3 सितंबर को इंफाल पश्चिम के लामशांग और लैरेनकाबी क्षेत्रों से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) और पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) के चार कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया था। उसी दिन बिष्णुपुर के बासीखोंग लाई लाम्पक में भारतीय सेना और लिरलबुंग पुलिस ने पीएलए के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया था।
दरअसल, असम राइफल्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर के काकचिंग जिले में स्थित वांगू लमखाई रोड के पास एक 8.467 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से तुरंत ही निष्क्रिय कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *