भैंसों की लड़ाई या कोई और रंजिश, लाठी-डंडों से हुए हमले में 6 घायल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो भैसों मालिकों में झगड़ा हो गया है. इससे नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया है. दोनों पक्षों में इस कदर मारपीट हुई कि महिलाओं बच्चियों सहित सभी को पटक-पटक कर मारा. जमकर लात घुसे डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. मामले में 6 लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव की बताई जा रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं.

वीडियो वायरल
दो पक्षों में सिर्फ इतनी सी बात पर लात-घूसे और लाठियां चल गईं कि दोनों की भैंस आपस मे लड़ गईं. बताया जा रहा है कि भैंस लड़ने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से बेटी की पिटाई के बाद उलाहना देने पहुंचे थे. जिसके बाद दूसरे पक्ष ने परिवार पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि आदमी महिलाओं और बेटियों को बाल घसीटकर, पटक पटक मार रहे हैं. महिलाएं भी मार रही हैं. पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की लड़की से मेरे लड़के ने कोर्ट मैरिज की थी, जिस वजह से यह रंजिश मानते थे और भैसों की लड़ाई में इन्होंने मारपीट कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *