23 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान, मीडिया के सवालों को नहीं दिया जवाब, मुस्कुराते रहे

उत्तर प्रदेश टॉप न्यूज़ राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. करीब 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आए हैं. आजम खान सफेद रंग की गाड़ी में जेल से बाहर निकले. उनके बाहर निकलते ही मीडियाकर्मियों ने घेर लिया और सवाल पूछने लगे. हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए चले गए. जेल से रिहा होने के बाद आजम खान सीधा अपने गांव रामपुर जाएंगे.

आजम खान की रिहाई पर सपा में खुशी की लहर
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के सीतापुर से निकलने के बाद समर्थकों में उत्साह. शाहजहांपुर बरेली के समर्थकों में उत्साह. आजम खान शाहजहांपुर-बरेली होते हुए रामपुर जाएंगे. आजम खान लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा से गुजरेंगे. आजम खान के बड़े बेटे अदीब उन्हें जेल से लेने के लिए पहुंचे हैं.

आजम की रिहाई अखिलेश की आई प्रतिक्रिया
सपा नेता आजम खान की रिहाई पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुशी जताई है. उन्होंने यह भी वादा किया है कि जैसे ही यूपी में सपा की सरकार आएगी, वैसे ही आजम खान पर लगे सभी मुकदमों को वापस लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *