कैशलेस उपचार की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है -संजय द्विवेदी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के 9 लाख शिक्षक परिवारों को कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया। विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों की सुधि लेकर मुख्यमंत्री ने लोक कल्याणकारी सरकार होने का सपना साकार किया है।

सरकार की घोषणा से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षक स्वबित्त पोषित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया को इस योजना का लाभ मिलेगा

इस योजना से शिक्षक या उनके परिवार में किसी के बीमार होने पर अस्पताल में शुरुआती उपचार के लिए नकद रुपये के व्यवस्था की चिंता मुक्ति मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रदेश संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बरेली के सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर कैशलेस चिकित्सा की मांग उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री ने शिक्षक नेताओं से वार्ता में भी कैशलेस चिकित्सा देने का वादा किया था, जिसको उन्होंने निभाया है। मुख्यमंत्री की घोषणा से शिक्षक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और आभार जाता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *