ऐशबाग लकड़ी मंडी में आईसीएसई बोर्ड में टॉप करने वाले टिंबर व्यापारियों के बच्चों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ आज दिनांक 03 मई 2025 को ऐशबाग मंडी चौराहे पर काष्ठ आधारित उद्योगों से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा आईसीएसई और आईएससी बोर्ड 2025 में टिंबर व्यापारियों व आढ़तियो के 90% से ऊपर उत्तीर्ण हुए बेटे व बेटियों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले होनहार बच्चे नबील खान पुत्र शादाब खान,इशिका सक्सेना पुत्री सोनू सक्सेना सहित सभी बच्चों को टिंबर व्यापारियों ने बधाई दी व मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान मुख्य आयोजक उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल व लखनऊ टिंबर ब्रोकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री देवाशीष देव, उपाध्यक्ष श्री अयाज अहमद,सह आयोजक लखनऊ टिंबर सामिल ऑनर्स एसोसिएशन मंत्री श्री जितेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष श्री सोनू सक्सेना, उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष एजाज खान, सचिव वसीम अहमद सहित सैकड़ों टिंबर व्यापारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *