चंडीगढ़ : पूर्व ओलंपिक पदक विजेता और हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) की नई किताब ‘विटनेस’ पर बवाल हो रहा है. हाल ही में रिलीज की गई साक्षी मलिक की किताब में लगातार खुलासे हो रहे हैं और इसके जरिये साक्षी ने कई दावे कर रही हैं. अब उनकी किताब में एक और दावा किया गया है.
पूर्व महिला पहलवान साक्षी ने दावा किया कि भाजपा नेता और महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ साजिश रची थी और वह कुश्ती फेडरेशन की चैयरपर्सन बनना चाहती थी. भाजपा नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट के बारे में साक्षी मलिक ने बड़ा दावा किया और लिखा कि वह खुद को पहलवानों को शुभचिंतक बताती थी. लेकिन इसमें उसका स्वार्थ था. साक्षी मलिक ने अपनी किताब में लिखा कि विनेश और बजरंग का लक्ष्य बृजभूषण को हटाना था, लेकिन बबीता फोगाट तो बृजभूषण को ना केवल हटाना चाहती थी, बल्कि उनकी जगह भी लेना चाहती थी.
विनेश और बजरंग पर भी दावा
साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर भी बड़ा दावा किया और लिखा कि एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले से उनका विरोध प्रदर्शन प्रभावित हुई. बता दें कि साक्षी विरोध भी शामिल थी. अब उन्होंने अपनी किताब ‘विटनेस’ के जरिये अपने करियर के संघर्ष के बारे में बहुत कुछ लिखा है. साक्षी ने किताब में लिखा कि बजरंग और विनेश के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरा और फिर विरोध-प्रदर्शन में दरार आ गई.
बबीता के पिता का आया बयान
साक्षी मलिक की ओर से बबीता फोगाट पर किए गए दावे पर उनके पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक कांग्रेस की भाषा में बोल रही है. बबीता ने खिलाड़ियों का समझौता करवाने की पैरवी की और धरने का मैंने भी समर्थन किया था. चुनाव के बाद प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा ऐसे बयान साक्षी मलिक के माध्यम से बुलवा रहे हैं. बबीता का डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बनने का कोई ध्येय नहीं था और वह खिलाड़ियों के पक्ष में थी.
उन्होंने कहा कि बबीता ने सरकार के माध्यम से खिलाड़ियों की मांगें मनवाई थी. बता दें कि विनेश फोगाट, बरजंग पुनिया और साक्षी मलिक ने कुश्ती फेडरेशन के पूर्व चैयरमेन बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे और अब मामला कोर्ट में चल रहा है. इन तीनों पहलवानों ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया था.
