9 अगस्त 2024 को अगस्त क्रांति के दिन नशामुक्त समाज अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ो का नारा बुलंद करते हुए लखनऊ के सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा, परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक पदयात्रा निकाली गई जिसमे कई हजार लोग सम्मिलित हुए।
इस पदयात्रा यात्रा में लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों एवं देश के अन्य प्रदेशों से भी लोगों ने हिस्सा लिया।
नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जिसके रहते समाज का कभी भी समुचित विकास नहीं हो सकता है।

किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर विशेष रूप से निर्भर करता है लेकिन हमारे कुछ युवा साथी नशे के शिकार हो रहे हैं। हमें अपने युवाओं को विशेष तौर पर नशे से बचाना होगा तभी आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर यानी वर्ष 2047 तक देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा । कौशल किशोर ने कहा 09 अगस्त 1942 “अंग्रेजों भारत छोड़ों” “हिंदुस्तानियों करो या मरो” के आंदोलन और कई लाख लोगों की शहादत के बाद देश आज़ाद हुआ था मगर हमारे देश को आज़ाद कराने के लिए शहीदों ने क़ुर्बानी इसलिए नहीं दी थी कि देश की आज़ादी के बाद लोग नशे के गुलाम हो जायें। कौशल किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे से देश की नयी पीढ़ी को बचाइए वरना फिर से ग़ुलाम बनेंगे क्योंकि ये ग़ुलामी नशे के कारण मानसिक ग़ुलामी होगी इसलिए नशामुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनिए और नई पीढ़ी को नशे से दूर रखकर नशामुक्त भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान दें।
इस कार्यक्रम में विधायक जय देवी कौशल, विधायक अमरेश रावत समेत हजारों लोग उपस्थित रह
