जेल में बंद इमरान खान लड़ेंगे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव, जेल से ही करेंगे वोटिंग

विदेश

नई दिल्ली : भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पाकिस्तान की सत्ता नहीं मिलने के बाद इमरान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का चुनाव लड़ने का मन बनाया है. जेल में बंद के साथ ही इमरान यह चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान जेल के भीतर से ही ऑनलाइन बैलेट के जरिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर पद का चुनाव लड़ेंगे. ब्रिटेन की टोरी पार्टी के चेयरमैन लॉर्ड पैटन के इस्तीफे के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर का पद खाली हुआ है. लॉर्ड पैटन लगभग 21 सालों तक इस पद पर थे.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएट और उसमें भी नेता बन चुके पूर्व छात्रों की चांसलर पद पर नियुक्ति की जाती है. इस मामले पर इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी ने बताया कि इमरान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव लड़ेंगे क्योंकि ऐसी मांग है कि उन्हें इस पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए.

इमरान के अलावा इस पद के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन भी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब चांसलर चुनाव ऑनलाइन होंगे.

इमरान खुद ऑक्सफोर्ड ग्रैजुएट हैं. वह 1972 में यूनिवर्सिटी के केबर कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स की पढ़ाई कर चुके हैं. वह 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद पर भी रह चुके हैं. चुनाव लड़ने का उनका ये फैसला उनके समर्थकों और विरोधियों के लिए हैरानी लेकर आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *