यूपी : कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा! ATS कमांडो की गई तैनाती

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

नई दिल्ली : देश व प्रदेश के कई हिस्सों में कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. इसी बीच कांवड़ यात्रा आतंकी खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. कांवड़ियों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था सदृढ़ बनाए रखने के लिए लखनऊ से एंटी टेरेरिस्ट स्‍क्‍वाड यानी ATS की एक यूनिट को बुलाया गया है. यानी अब कावड़ यात्रा मार्ग पर ATS के कमांडो तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की आतंकी घटना को नाकाम किया जा सके.मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, “हमें सूचना मिली है कि कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमला हो सकता है. इसलिए हमने एहतियात के तौर पर ATS की एक यूनिट को बुलाया है. ATS कमांडो कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए हैं और वे किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”एसएसपी ने आगे बताया कि, “हमने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करने के लिए लगाया गया है. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी वृद्धि की गई है.”दरअसल, 22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा भारत में एक बड़ा धार्मिक आयोजन है. लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होत हैं और उत्‍तराखंड में हरिद्वार और अन्‍य जगहों से जल लेकर आते हैं. इस बड़े आयोजन के साथ ही सुरक्षा चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं. लिहाजा यूपी पुलिस की ओर से काफी सतर्कता बरती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *