लखनऊ, 27 जुलाई : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय इण्डिया इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स कम्पटीशन (इण्डिया आईएमसी – 2024) के प्रतिमागी 30 देशों के बालगणितज्ञों ने आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्रेन्स में एक स्वर से कहा कि हम अपने इञान-विज्ञान काउपयोग समाज की भलाई के लिए करेंगे । इण्डिया आईएमसी – 2024 का आयोजन 27 से 31 जुलाई तकसी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 30 देशों के 1000 से अधिकछात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा, बाल गणितज्ञों के मार्गदर्शन हेतु फिलीपीन्स के प्रख्यात गणितज्ञडाা. साइमन एल चुआ, ताईवान के प्रख्यात गणितज्ञ प्रो. वेन सेन सुन, बुल्गारिया के प्रख्यात गणितज्ञश्री व्लादिस्लाव मरिनोव समेत कई गणित विशेषज्ञ भी लखनऊ पधारे है। ये बाल गणितज्ञ व गणितविशेषज्ञ आज यहाँ आयोंजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से गिले।प्रेस कान्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिलीपीन्स से पधारे छात्रों ने कहा कि वे गणितप्रतियोगिताओं में अपने ज्ञान का प्रदर्शन तो करेंगे ही. साथ ही विभिन्न देशों के छात्रों से दोस्ती करने का अवसर भीमिलेगा। वियतनाम से पधारे छात्रों का कहना था कि हमें भारतीय संस्कृति की जानने-समझने का अनूठा अवसरमिला है। कनाडा से पधारे छात्रं ने कहा कि आज की वैज्ञानिक प्रगति का श्रेय गणित विषय को ही जाता हैं।इण्डोनेशिया से पधारे छात्रों का कहना था कि हम सबका कर्तव्य है कि सम्पूर्ण मानवता की भलाई के लिए कामकरें। इसी प्रकार, विश्व के 30 देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर प्रख्यात गणितज्ञ डा. साइमन एल चुआ, प्रो. वेन सेन सुन एवं श्री व्लादिस्लावमरिनोव भी उपस्थित थे जिन्होंने छात्रों की प्रतिभा व उत्साह की भरपूर प्रशंसा की। इन गणित विशेषज्ञों काकहना था कि गणित की पढ़ाई को किताबों से निकालकर खेल और जीवन की अन्य गतिविधियों से जोड़ा जाएजिससे यह विद्यार्थयों को और दिलचस्प लगे। सी. एम. एस. प्रवन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि इससम्मेलन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को मात्र एक कुशल गणितज्ञ बनाना ही नहीं है अपित् इसके माध्यम से भावी पीढ़ीको अथ्छे बुरे की पहचान करने याला एक संवेदनशील विश्व नागरिक बनाना है। इण्डिया आईएमसी 2024 कीसांयोजिका एवं सी. एम. एरा. गोमती नगर प्रथम् कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि यहआयोजन विमिन्न देशों के छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय गंच पर अपनी योग्यता को परखने का अभूतपूर्व अवसर है।इण्डिया ईएमसी-2024 के अन्तर्गत देश-विदेश के छात्रों के लिए पजल चैलेन्ज, इण्डिविजुअल कान्टेस्ट, टीमकान्टेस्ट आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।सी.एम.एस. के जन–सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रदेश की महामहिम राज्यपालश्रीमती अनंदीवेन पटेल आज सायं 5.00 बजे सी. एम. एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में इण्डियाआईएमसी-2024 का उद्घाटन करेंगी। इण्डिया आईएमसी -2024 के प्रतिभागी देशों में बोलिविया, बोत्सवाना,बुल्ारिया, बांग्लादेश, कनाडा, चीन, साइप्रस, होॉगकॉग, इण्डोनेशिया, कि्गिस्तान, कोरिया, मकाउ, मलेशिया, मैव्सिको,मंगोलिया, नेपाल, पेरू, फिलीपीन्स, रोमानिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ताइवान, तजाकिस्तान, थाईलैण्ड, द्यूनीशिया,युगांडा, उजबैकिस्तान, अमेरिका, वियतनाम एवं भारत प्रमुख हैं।
