भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली एम्स में भर्ती, कैसी है तबीयत?

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96) को देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवार का कहना है कि उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी मित्र और प्रशंसक उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस कारण घर पर ही उनका समय-समय पर चेकअप किया जाता है। बीती रात उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया।

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था।इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। इससे पहले साल 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

आडवाणी का राजनीतिक सफर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर उपप्रधानमंत्री तक का सफर

8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्मे आडवाणी सन् 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1999 से 2004 की एनडीए सरकार में वे देश के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *