बेगूसराय। बिहार के मटिहानी के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बेहोश हो गईं। बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीषण गर्मी में भी स्कूलों में छुट्टी नहीं करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बेगूसराय DM रोशन कुशवाहा ने कहा, मटिहारी स्कूल में गर्मी की वजह से कुछ छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया… वर्तमान में सभी छात्रों की तबियत ठीक है… गर्मी के कारण इस तरह की जितनी भी घटनाएं हो रही हैं उसकी निगरानी के लिए जितने भी हमारे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं उन्हें निर्देशित किया गया है।
अगर कहीं भी किसी बच्चे की तबियत खराब होने की खबर सामने आती है तो उसके प्रथम उपचार के लिए जरूरी चीजें स्कूल में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं…”