अश्वत्थामा बन अमिताभ ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौंसला, सामना आया मनोरंजक वीडियो

मनोरंजन स्पोर्ट्स

आईपीएल का यह सीजन अपना आधा सफर पूरा कर चुका है। इस प्रतियोगिता के बाद टीम इंडिया को आगामी महीने से T20 WC में जाना है। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया यह विश्व कप अपने घर लेकर लौटेगी। T2-WC के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जा चुकी है। इस विश्व कप से पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अलग अंदाज में टीम इंडिया की हौंसला अफजाई की है। अमिताभ बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि के अश्वत्थामा के किरदार में भारतीय खिलाड़ियों को मैसेज दिया है।

अमिताभ बच्चन के ये खास संदेश वाली वीडियो नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, ‘ये महायुद्ध है, अब हो जा तू तैयार। अब बन जा वीर, बुलंद कर अपनी तकदीर, दिखा दम, लगा दम।”

अमिताभ बच्चन जैसे-जैसे कविता पढ़ रहे हैं, वीडियो में बैकग्राउंड में ‘कल्कि 2898 एडी’ का म्यूजिक चल रहा है। साथ ही, इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, और हार्दिक पांडेया के साथ-साथ वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, और हरभजन सिंह भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ की इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब दीपिका और प्रभास एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

वहीं, अगर टी 20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगा। रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज टी 20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। वहीं, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को रिजर्व में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *